खेल खिलाड़ी भावना से खेलें और जीवन का भी हिस्सा बनाएं - अंजय
हिरमी (बलौदाबाजार)
स्वस्थ जीवन के लिए खेल और व्यायाम जरूरी है, इसके लिए खिलाड़ी खेल तो खेलें लेकिन जीवन में खेल भावना भी बना कर रखें तभी आप आगे बढ़ेगे। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी अच्छी खेल प्रतिभाएं हैं। बस जरूरत हैं तो उन्हे एक अच्छे प्लेटफार्म की,इस प्रकार की स्पधार्एं उनके लिए सहयोगी साबित होते हैं।
सहारा क्रिकेट टीम द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंंचे प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला ने खिलाडि?ों का उत्साह बढ़ाते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सरपंच मनसुखलाल जायसवाल, भुवनेश्वर वर्मा (अध्यक्ष सरपंच संघ,राजप्रधान कुर्मी समाज, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुहेला) उमा अनंत जनपद सदस्य भटभेरा तिमिर उपाध्याय प्रदेश संयोजक राहुल गांधी विचार मंच प्रेमलाल सिन्हा अंकुर धुरंधर आयोजक, शुभम शर्मा आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पाठको की राय